You are currently viewing Rule ब्रेक तो लगेगा 50,000 रुपए जुर्माना

Rule ब्रेक तो लगेगा 50,000 रुपए जुर्माना

अमृतसर में अंग्रेजों के समय से बने एतिहासिक गेटों पर बढ़ती अवैध होर्डिंग लगाने की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने कड़ा कदम उठाया है। कई महीनों से देखा जा रहा था कि शहर के हर गेट पर लोग बिना अनुमति अपने होर्डिंग और बोर्ड लगा देते थे, जिससे शहर की सुंदरता खराब हो रही थी।

Illegal Bill boards

सबसे ज्यादा शिकायत गांधी गेट के पास से आ रही थी, जहां एक प्रसिद्ध हस्ती के नाम पर बने गेट पर बार-बार निजी पोस्टर लगाए जा रहे थे और उसकी पहचान बिगाड़ दी गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अब सभी गेटों पर अपने आधिकारिक बोर्ड लगा दिए हैं। इन बोर्डों पर साफ चेतावनी लिखी है कि यदि किसी ने बिना अनुमति होर्डिंग या पोस्टर लगाया, तो उस व्यक्ति पर 50,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम अधिकारियों ने कहा कि ऐतिहासिक जगहों की सुंदरता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।