You are currently viewing मेन बाजार में बड़ा Action, दुकानदारों में मचा हड़कंप

मेन बाजार में बड़ा Action, दुकानदारों में मचा हड़कंप

जालंधर : शहर के मेन बाजार में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम और थाना 4 की प्रभारी अनु टीम के साथ अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान नगर निगम की टीम और पुलिस ने रेहड़ी फड़ियों वाला सामान मौके पर उठा लिया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि,  2 दिन पहले भी टीम बाजार में कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन टीम के जाने के बाद दुकानदार फिर कब्जे करने शुरू कर देते हैं। वहीं आपको बता दें कि नगर निगम और पुलिस के आने की दुकानदारों को जैसे ही खबर मिलती है वह अपने कब्जे हटाने शुरू कर देते हैं। लगता है कि दुकानदारों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।