- एक महीना में अनमोल को मरवा देते: जीशान अख्तर वीडियो में दावा कर रहा है कि लॉरेंस के साथ अब हमारी परमानेंट दुश्मनी हो गई है। इसने अपने भाई अनमोल को बचाने के लिए एजेंसियों के हाथ अपने देश को बेच दिया। ये सब इसने अपने भाई को बचाने के लिए किया। अगर वो एक महीना और रुक जाता न, तो उसे भी मरवा देते। बाबा सिद्दीकी को मरवा कर मुझे अकेला छोड़ दिया लॉरेंस और उसका भाई सबसे बड़ा गद्दार है। इनको किसी वक्त मैं अपना साथी मानता था। इनके साथ मिलकर काम करता था।
- लॉरेंस को पता नहीं कि हालात पलटेंगे: जीशान अख्तर ने दावा किया कि लॉरेंस और अनमोल ने कभी नहीं सोचा था कि हालात पलट जाएंगे। उनको नहीं पता था कि एक दिन सच सामने आ जाएगा। मैं अपने बड़े भाई रोहित गोदारा का भी धन्यवाद करता हूं जिसने मेरी हेल्प की। जीशान ने दावा किया कि दुबई में लॉरेंस के बंदे की गर्दन गोदारा की मदद से ही काटी गई है।
- दोनों भाइयों ने मक्खी नहीं मारी: वीडियो में जीशान अख्तर कह रहा है कि लॉरेंस और अनमोल (दोनों भाइयों) ने कभी मक्खी तक नहीं मारी है। ये लोग हमारे जैसे बंदों के इस्तेमाल से ऐश करते हैं। ये लोग 5-5 हजार से कम के जूते नहीं पहनते और हमारे हालात वैसे ही रहते हैं।
हैरी बॉक्सर और आरजू भी बहकावे में आ गए जीशान अख्तर ने कहा कि मैंने सुना है कि अब हैरी बॉक्सर और आरजू भी बड़े भाई रोहित गोदारा के खिलाफ बोल रहे हैं। इनको पता नहीं है, ये लोग भी लॉरेंस के बहकावे में आ गए हैं। वो भी कभी वक्त था जब ये लोग रोहित गोदारा की तारीफ किया करते थे। चलो अब तो ये हमारे दुश्मन हैं और इन लोगों ने देख भी लिया है।
ऑफिस के बाहर हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया है। सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। गैंगस्टर जीशान अख्तर ने एक इंटरव्यू में ये भी दावा किया है कि वह नहीं जानता की बाबा सिद्दीकी कितना बड़ा नेता है। वह तो हर आदमी को बराबर मानता है। उसे उसके किए की सजा मिली है। उसने हमारे बंदे को जेल में मरवा दिया था।