पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर द्वारा पिछले दिनों जालंधर के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। थाना नंबर 6 की कमान तेज तर्रार इंस्पेक्टर बलविंदर कुमार को दी गई। इंस्पेक्टर बलविंदर कुमार ने बताया कि वह जालंधर के डिवीजन नंबर 2, थाना सदर बतौर इंचार्ज आरटीआई सेल और इसके अलावा सीपी ऑफिस में बतौर रीडर अपनी सेवाएं निभा चुके है।

उन्होंने बताया कि वह अपने एरिया में नशा तस्करों ओर गुंडागर्दी करने वाले गलत अंसरो पर सख्त कार्रवाई करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि उनके एरिया का कोई भी नागरिक किसी भी समय अपनी कोई भी समस्या लेकर कभी भी आ सकता है। हर किसी का पहल के आधार पर काम किया जाएगा।