You are currently viewing बेच रहे तस्कर! जहरीली शराब से फिर गई एक जान

बेच रहे तस्कर! जहरीली शराब से फिर गई एक जान

बस्तीयात इलाके में पड़ते जनक नगर रोड के आसपास इन दिनों एक शराब तस्कर पूरी तरह से सक्रिय होकर काम कर रहा है। मशहूर शराब तस्कर को शायद ही थाना 5, सी.आई.ए. स्टाफ या फिर बाकी थानों की पुलिस न जानती हो। शराब तस्करी व आपराधिक मामले कितने ही इस पर दर्ज हैं लेकिन कानून का खौफ नहीं। शराब के ठेके की उतनी रोजाना सेल नहीं होती, जितनी उक्त शराब तस्कर करता है। शराब के ठेके से काफी सस्ती शराब देने के कारण बाकी हलकों से भी लोग शराब लेने आते हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नॉर्थ हलके का एक व्यक्ति उक्त शराब तस्कर से शराब की बोतल खरीद कर ले गया जिसे पीकर वह बीमार हुआ और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। अब देखना है कि आने वाले दिनों में उक्त तस्कर को पुलिस कब हथकड़ी लगाकर जेल भेजती है।