You are currently viewing 9 साल के बच्चे से हैवानियत! पुलिस चौकी में रोते-गिड़गिड़ाते रहे परिजन

9 साल के बच्चे से हैवानियत! पुलिस चौकी में रोते-गिड़गिड़ाते रहे परिजन

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां इमरान नाम का युवक एक 9 साल के बच्चे को खेल-खेल में बहला-फुसलाकर जंगल जैसी सुनसान जगह पर ले गया और उसके गले पर चाकू रखकर कुकर्म किया। बच्चे के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा भी।

अचेत हालत में घर पहुंचा बच्चा, सुनाई दर्दनाक आपबीती
मारपीट और दहशत की वजह से बच्चा किसी तरह घर लौटा। उसकी हालत देखकर परिवार घबरा गया। बच्चे ने रोते हुए सारी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत चौकी पहुंचा।

चौकी में नहीं हुई सुनवाई, उल्टा मिली धमकी
परिजनों का आरोप है कि चौकी में मौजूद दारोगा ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें ही धमकाया और कार्रवाई करने से मना कर दिया। इससे परेशान परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस
पीड़ित परिवार की शिकायत पर बांदा एसपी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने चौकी प्रभारी को फटकार लगाई और तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा।