जालंधर में निगम की बड़ी कार्रवाई: बंसल स्वीट्स का अवैध कब्जा ढहा, दो दुकानें सील
सड़क व पार्किंग घेरने पर जेसीबी से निर्माण ध्वस्त; शेखां बाजार और ओल्ड जवाहर नगर में भी एक्शन
जालंधर में नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बंसल स्वीट्स के बाहर सड़क और पार्किंग एरिया में किए गए कब्जे को निगम ने जेसीबी से हटवाया। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को शांत कर दिया। शेखां बाजार की तेल वाली गली में अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर दो दुकानों को सील कर दिया।
ओल्ड जवाहर नगर में भी नक्शे के विपरीत बनाए जा रहे हिस्से को नॉन-कंपाउंडेबल करार देते हुए गिरा दिया गया। अलास्का चौक के पास स्थित घर में भी अवैध हिस्से को ढहा दिया गया और स्थल को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने कहा कि लगातार आने वाली शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। बंसल स्वीट्स पर तोड़फोड़ के दौरान निगम टीम सक्रिय रही और तेल वाली गली में सील की गई दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए।