You are currently viewing जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हवेली के पास पलटी तेज़ रफ्तार कार

जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हवेली के पास पलटी तेज़ रफ्तार कार


जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हवेली के पास पलटी तेज़ रफ्तार कार

जालंधर से इस समय एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित हवेली के नजदीक एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त वाहन चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिस कारण दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।