You are currently viewing जालंधर के रास्ता मोहल्ला में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

जालंधर के रास्ता मोहल्ला में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

जालंधर के रास्ता मोहल्ला में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर तीन के अंतर्गत आने वाले रास्ता मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवन समाप्त करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचित किया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। युवक के जीजा ने बताया कि मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कठोर कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक युवक कभी जालंधर तो कभी बिहार में रहकर अपना जीवन यापन करता था।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर तीन से एएसआई सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनके अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल परिवार की ओर से किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया परिजनों के बयानों के आधार पर पूरी की जा रही है।