You are currently viewing प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर नगर निगम की सख्ती, पांच शराब ठेके किए सील

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर नगर निगम की सख्ती, पांच शराब ठेके किए सील

प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर नगर निगम की सख्ती, पांच शराब ठेके किए सील

पिछले कई वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार और नगर निगम के पास टैक्स डिफॉल्टर संस्थानों का पूरा डाटा उपलब्ध होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने अभियान शुरू कर दिया है।

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और मेयर वनीत धीर के निर्देशों पर प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, राजीव ऋषि और भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान नागरा रोड, लैदर कॉम्प्लेक्स और आदर्श नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया न चुकाने वाले शराब के कुल पांच ठेकों को सील कर दिया गया।

नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से शराब लॉबी में हड़कंप मच गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके।