You are currently viewing Jalandhar  पुलिस का सख्त Action, एक को किया राउंडअप

Jalandhar पुलिस का सख्त Action, एक को किया राउंडअप

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में आज नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर एसीपी अतीश भाटिया के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में कई घरों की तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की।

PunjabKesari

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंडअप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसीपी अतीश भाटिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे की खरीद-फरोख्त या इससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियां नजर आती हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। इस अभियान से इलाके में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।