होशियारपुर में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,
दसूहा तहसील के गांव बडाला में तैनात पटवारी राम सिंह 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
पैतृक जमीन की वरासत के बदले मांगी थी रिश्वत।
आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसील दसूहा के गांव बडाला में तैनात पटवारी राम सिंह को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैतृक जमीन की वरासत कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी, जबकि सरकारी फीस मात्र 1,200 रुपये थी। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस को सूचित किया। टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।