You are currently viewing तल्हन गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक तोड़कर चढ़ावे के पैसे ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तल्हन गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक तोड़कर चढ़ावे के पैसे ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तल्हन गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक तोड़कर चढ़ावे के पैसे ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव तल्हन के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा स्थित श्री दरबार साहिब के मुख्य हाल में चोरी की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब में रखी गोलक को तोड़कर चढ़ावे के पैसे चोरी कर लिए। इस दौरान गुरु घर में बेअदबी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में थाना पतारा की पुलिस को दी गई शिकायत में गुरुद्वारा साहिब संत बाबा हरनाम सिंह जी, गांव तल्हन के प्रधान दविंदर सिंह पुत्र मेवा सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी गांव तल्हन ने 19 दिसंबर की रात करीब 12:50 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले दरबार साहिब वाले हाल के दरवाजों के ताले तोड़े और चप्पल पहनकर हाल के अंदर घूमता रहा। इसके बाद उसने गोलक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 14 से 15 हजार रुपये चढ़ावे के चोरी कर लिए।

थाना पतारा के एसएचओ राम किशन ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान और अन्य कमेटी सदस्यों के बयानों के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर नंबर 107 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।