You are currently viewing मॉडल टाउन में पुलिस की कार्रवाई, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान पर विवाद

मॉडल टाउन में पुलिस की कार्रवाई, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान पर विवाद

मॉडल टाउन में पुलिस की कार्रवाई, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान पर विवाद

शहर के मॉडल टाउन इलाके में पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवानी पार्क के पास पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों के चालान काट दिए। इस कार्रवाई के बाद एक वाहन मालिक ने पुलिस पर गलत चालान काटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित वाहन मालिक रोहित खन्ना ने बताया कि शिवानी पार्क के सामने स्थित एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर उनका खन्ना डिवेल्पर नाम से कार्यालय है। उन्होंने बताया कि रोज़ाना की तरह उन्होंने अपनी इनोवा कार (PB 25 K 3600) पार्किंग में खड़ी की थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज प्राप्त हुआ।

रोहित खन्ना का कहना है कि जैसे ही चालान का मैसेज आया, उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने पार्किंग में खड़ी इनोवा गाड़ी की तस्वीर खींची और चालान काट दिया। रोहित का आरोप है कि उनकी गाड़ी पीली लाइन के अंदर सही तरीके से पार्क की गई थी और किसी भी तरह से अवैध पार्किंग नहीं थी।

वहीं पुलिस की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि संबंधित वाहन अवैध रूप से पार्क किए गए थे। पुलिस का कहना है कि उक्त स्थान पर बार-बार चेतावनियां जारी की जा चुकी हैं, इसके बावजूद वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

पुलिस के अनुसार न केवल इनोवा गाड़ी, बल्कि उसके आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी अवैध पार्किंग में थीं, जिसके चलते उनके चालान काटे गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।