You are currently viewing ईमेल से धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में महिला गिरफ्तार

ईमेल से धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में महिला गिरफ्तार

ईमेल से धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में महिला गिरफ्तार

थाना नंबर 6 के इंचार्ज बलविंदर सिंह की देखरेख में पुलिस ने ईमेल के जरिए धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान कमलजीत कौर निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को पीड़ित राजेश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक महिला उसे ईमेल के माध्यम से लगातार धमकियां दे रही है और पैसों की मांग कर रही है। शिकायत मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस और साइबर सैल की टीम ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की।

लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में वह अकेली ही शामिल है या फिर किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।