जालंधर के आरटीए रविंदर सिंह गिल का निधन, फ्लैट के बाथरूम में मिला शव

जालंधर के आरटीए रविंदर सिंह गिल का निधन, फ्लैट के बाथरूम में मिला शव

jalandhar news rta ravinder singh gill dies

जालंधर। जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल के निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में बरामद किया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह गिल जालंधर हाईट्स में अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। मंगलवार को जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए, तो उनके गनमैन को शक हुआ। गनमैन ने बाथरूम में जाकर देखा, जहां रविंदर सिंह गिल अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में किसी तरह के संघर्ष या संदिग्ध परिस्थितियों के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

आरटीए रविंदर सिंह गिल के निधन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है।