उत्तराखंड में सियासी बवाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के बिहार पर विवादित बयान से मचा हंगामा

उत्तराखंड में सियासी बवाल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के बिहार पर विवादित बयान से मचा हंगामा

girls are available in bihar for 20 25 thousand  rekha arya husband s controver

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बिहार को लेकर दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विपक्ष और महिला संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा का है, जहां गिरधारी लाल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद युवा कार्यकर्ताओं से शादी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विवादित बयान का अंश

कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल ने कहा,
“तुम कितनी उम्र के हो? अभी शादी भी नहीं हुई तुम्हारी। तो फिर तुम शादी बुढ़ापे में करोगे? अभी तक तीन-चार बच्चे हो जाते। लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आते। बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती है। चलिए मेरे साथ तुम्हारी शादी करवा देते हैं।”

इस बयान को लेकर लोगों ने महिलाओं और बिहार की जनता के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया है।

महिला कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस बयान के सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मंत्री के पति ने न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि उत्तराखंड की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है।

ज्योति रौतेला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

वीडियो को बताया फर्जी

उधर, गिरधारी लाल ने वायरल हो रहे वीडियो को फर्जी करार दिया है और कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जांच या स्पष्ट प्रतिक्रिया सरकार की ओर से सामने नहीं आई है।

राजनीतिक मायने

गौरतलब है कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में उनके पति हाल ही में अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर सीट के दौलाघाट क्षेत्र के दौरे पर गए थे, जहां यह विवादित बयान सामने आया।

मामले ने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार और पार्टी नेतृत्व इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं।