You are currently viewing जालंधर: प्रताप बाग के पास शराब के ठेके में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जालंधर: प्रताप बाग के पास शराब के ठेके में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जालंधर: प्रताप बाग के पास शराब के ठेके में भीषण आग, लाखों का नुकसान

jalandhar liquor shop fire

जालंधर में आज तड़के प्रताप बाग के पास स्थित एक शराब के ठेके में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

आग इतनी भीषण थी कि ठेके के अंदर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं तथा आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।