जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन आज, ट्रैफिक डायवर्ट

जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन आज, ट्रैफिक डायवर्ट

PunjabKesari

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को जालंधर शहर में भव्य और विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़, जालंधर से सुबह शुरू होकर एस.डी. कॉलेज, भारत सोडा फैक्टरी, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार और मिलाप चौक से होते हुए पुनः गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में पहुंचकर संपन्न होगा।

नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक डायवर्जन वाले प्रमुख चौक व मार्ग
मदन फिल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक, दोआबा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फुलांवाला चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि नगर कीर्तन के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक लिंक सड़कों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। ट्रैफिक संबंधी अधिक जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।