जालंधर के प्रताप बाग इलाके में देर रात लूट, किराना व्यापारी पर दात से हमला

जालंधर के प्रताप बाग इलाके में देर रात लूट, किराना व्यापारी पर दात से हमला

the owner of a famous grocery store in jalandhar was attacked late at night

जालंधर। शहर के प्रताप बाग इलाके में देर रात लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। मशहूर चोपड़ा किराना स्टोर के मालिक को चार बदमाशों ने घेरकर लूट लिया और विरोध करने पर उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार रोज़ की तरह रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले उन्हें धक्का दिया और करीब 20 हजार रुपये नकद छीन लिए। इस दौरान बदमाशों ने उनकी एक्टिवा भी रोक ली।

जब दुकानदार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने दात से उन पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शहर में लगातार बढ़ रही लूट और छीना-झपटी की घटनाओं से दुकानदारों और आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।