Land for Jobs Case: लालू परिवार को बड़ा झटका

Land for Jobs Case: लालू परिवार को बड़ा झटका

charges framed against lalu family in land for jobs case

दिल्ली कोर्ट ने लालू यादव समेत कई पर तय किए धोखाधड़ी और साजिश के आरोप

लैंड फॉर जॉब केस में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा कानूनी झटका लगा है। दिल्ली की अदालत ने इस मामले में लालू यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप तय कर दिए हैं।

राऊज एवेन्यू कोर्ट का अहम फैसला

राऊज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं।

अब चलेगा नियमित ट्रायल

अदालत के इस आदेश के बाद अब मामले में नियमित सुनवाई और ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आरोप तय होने के साथ ही अभियोजन पक्ष को आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश करने होंगे।

क्या है लैंड फॉर जॉब केस

यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले कुछ लोगों से जमीनें अपने परिवार के सदस्यों के नाम ट्रांसफर करवाई गईं।