जालंधर: बूटा मंडी रोड पर ढाबे पर हमला, उधार सामान को लेकर विवाद, पुलिस को दी सूचना

जालंधर: बूटा मंडी रोड पर ढाबे पर हमला, उधार सामान को लेकर विवाद, पुलिस को दी सूचना

जालंधर।
जालंधर में बूटा मंडी रोड के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। ढाबा संचालकों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले भी उनकी दुकान पर हमला किया था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ढाबा संचालकों के अनुसार, कुछ दिन पहले हुए हमले के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अब दोबारा उन्हीं लोगों ने ढाबे पर आकर हमला कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि हमले का कारण उधार पर लिया गया सामान बताया जा रहा है, जिसे लेकर विवाद चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को अवगत करवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।