विजिलेंस जांच में रुकावट के आरोप: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के सेवादार दविन्द्र वेरका गिरफ्तार

विजिलेंस जांच में रुकावट के आरोप: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के सेवादार दविन्द्र वेरका गिरफ्तार

majithia servant arrested

अमृतसर।
विजिलेंस ब्यूरो के कामकाज में दखलअंदाजी और जांच में रुकावट डालने के आरोपों के तहत पुलिस ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के सेवादार दविन्द्र वेरका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 25 जून, पिछले वर्ष का है, जब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बिक्रम मजीठिया के आवास पर छापा मारा था। उस दौरान विजिलेंस अधिकारियों का आरोप है कि सेवादार दविन्द्र वेरका ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया था।

फिलहाल दविन्द्र वेरका को अमृतसर के सिविल लाइन पुलिस थाना में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के लिए उसे मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय भी ले जाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान मजीठिया से जुड़े मामलों को लेकर भी उससे पूछताछ की जा सकती है।

गौरतलब है कि दविन्द्र वेरका लंबे समय से बिक्रम मजीठिया के आवास पर सेवादार के रूप में कार्यरत था। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।