अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, बयान को लेकर दे रहे स्पष्टीकरण

अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, बयान को लेकर दे रहे स्पष्टीकरण

why did the akal takht summon cm bhagwant mann

अमृतसर/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उनके एक बयान को लेकर श्री अकाल तख़्त साहिब ने तलब किया है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह सुबह 10 बजे एक आम सिख के रूप में नंगे पांव श्री अकाल तख़्त साहिब पहुंचेंगे।

दरअसल, यह पूरा विवाद 27 दिसंबर 2025 से जुड़ा है, जब पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गुरदासपुर में आयोजित एक धार्मिक समागम के दौरान शबद कीर्तन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके अगले दिन, 28 दिसंबर को श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि जसबीर जस्सी पूर्ण सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें शबद गायन करने का अधिकार नहीं है।

इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि सहजधारी सिखों को शबद गायन से रोका जाता है, तो उन्हें मत्था टेकने और गोलक में चढ़ावा चढ़ाने से भी रोका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर श्री अकाल तख़्त साहिब ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें तलब किया।

आज मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष उपस्थित होकर इस पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रख रहे हैं। पूरे घटनाक्रम पर सिख समुदाय और राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।