पटना में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, दोनों पक्षों से केस दर्ज


पटना में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, दोनों पक्षों से केस दर्ज

bihar patna the young man was secretly watching the girl while she was bathing

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती गर्दनीबाग इलाके में किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक आए-दिन उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इतना ही नहीं, युवती के अनुसार जब वह स्नान के लिए बाथरूम जाती थी, तो आरोपी छिपकर उसकी ओर झांकने की कोशिश करता था।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पीड़िता के भाई के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।