50,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को दिलाया था इंसाफ डी. एस. सैनी ने जालंधर का नाम रोशन

50,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को दिलाया था इंसाफ

डी. एस. सैनी ने जालंधर का नाम रोशन

जालंधर,जगजीत डोगरा/—पुर्तगाल में पिछले दिनों 50000 पंजाबियों को पुर्तगाल से बाहर निकलना के मामले में इंसाफ दिलाने वाले भारतीय डी. एस. सैनी को विदेश में सर्विस क्वालिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है यह पुरस्कार लिस्बन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

डी. एस. सैनी ने बताया कि पुर्तगाल में प्रवासी भारतीयों के लिए काम कर रही अग्रणी कंसल्टेंसी क्राउन सेगमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज भारतीयों के हक के लिए पिछले 8 सालों से काम कर रही है

सैनी ने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए पुर्तगाल की 2,000 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था, जिनमें देश की बड़ी कंपनियाँ जैसे बी सी पी बैंक और ई डी पी जैसी संस्थाएं भी शामिल थीं। इतने बड़े स्तर की प्रतिस्पर्धा के बाद क्राउन सेगमेंट का चयन होना इस बात का प्रमाण है कि यह कंपनी सेवा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता में पुर्तगाल की श्रेष्ठ कंपनियों में से एक है। यह कंपनी पहले ही 2025 में भी यह पुरस्कार जीत चुकी है, जिससे यह लगातार दो वर्षों तक यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली चुनिंदा कंसल्टेंसी बन गई है। क्राउन सेगमेंट का चयन होना यह सिद्ध करता है कि यह केवल एक

कंसल्टेंसी नहीं, बल्कि पुर्तगाल में प्रवासियों के लिए एक सुरक्षा कवच बन चुकी है।

—-भारतीयों के अधिकारों की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान

कुछ ही दिन पहले पुर्तगाल सरकार द्वारा 50,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट (देश से बाहर भेजे जाने) का खतरा पैदा हो गया था। यह संकट हजारों परिवारों के भविष्य पर भारी पड़ सकता था। ऐसे समय में क्राउन सेगमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज ने आगे बढ़कर पुर्तगाल में कानूनी लड़ाई शुरू की और भारतीयों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार के सामने मजबूती से मामला रखा। इस कानूनी प्रयासों के कारण: डिपोर्टेशन की प्रक्रिया रोक दी गई, हजारों भारतीयों को राहत मिली, प्रवासी समुदाय को कानूनी सुरक्षा मिली, इस प्रयास को पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है।