गणतंत्र दिवस: देशभक्ति की भावना से भरी शानदार सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत

दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वनगी ने प्राप्त किया पहला स्थान
एस.डी. फुलरावन स्कूल के ‘गिद्धे’ ने दूसरा स्थान हासिल किया

जालंधर, 26 जनवरी: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान, जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से भरी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
जिला स्तरीय समागम के दौरान दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा प्रस्तुत ‘मेरी आन पंजाबी, मेरी शान पंजाबी’ वनगी ने पहला तथा एस.डी. फुलरांवन स्कूल के ‘गिद्धे’ ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह एच.एम.वी. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित ‘वंदे मातरम’ पर शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। इसी तरह लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ‘चक दे इंडिया’, रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल द्वारा ‘टेढ़ी पग वें शौकीना तेरी, लोकां भांने मोर बोलदा’, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल द्वारा भी शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। इसी तरह पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल द्वारा ‘भांगड़ा’ प्रस्तुत किया गया।
इससे पहले स्मार्ट मॉडल को-एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडोवाली रोड, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, एस.डी. फुलरांवान स्कूल, मंडी फेंटनगंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुआबा खालसा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडोवाली रोड, साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिक्रमपुरा, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी कैंप, डी.एस.एस.डी. कन्या स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया, एम.जी.एन. कन्या स्कूल अड्डा होशियारपुर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबादपुरा, सरकारी हाई स्कूल बूटा मंडी, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख स्कूलों के करीब 1100 विद्यार्थियों द्वारा शानदार मास पी.टी. शो भी प्रस्तुत किया गया। जिला स्तरीय समागम की समाप्ति के अवसर पर के.एम.वी. कॉलेज की विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।