You are currently viewing जिला प्रशासन द्वारा तीन दिनों का पंजाब सखी शक्ति मेला 27 जनवरी से

जिला प्रशासन द्वारा तीन दिनों का पंजाब सखी शक्ति मेला 27 जनवरी से

जिला प्रशासन द्वारा तीन दिनों का पंजाब सखी शक्ति मेला 27 जनवरी से

स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सामान के लगाए जाएंगे स्टॉल

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर वासियों को परिवारों समेत मेले में पहुंचने का दिया न्योता

जालंधर, 24 जनवरी: स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए आवश्यक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 जनवरी 2026 से पंजाब सखी शक्ति मेला-2026 करवाया जा रहा है, जो कि 29 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह तीन दिनों का मेला आजीविका मिशन तहत जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मेला स्थानीय रेड क्रॉस भवन, लाजपत नगर में लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सामान, जिनमें कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आचार, मुरब्बे, चटनी, जूट का सामान, ऑर्गेनिक हल्दी, शहद, सरसों और नारियल का तेल आदि शामिल हैं, के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि मेले दौरान लाइव फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस के अलावा बच्चों के लिए मैजिक शो, झूले आदि का विशेष प्रबंध होगा और स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर वासियों को अपने परिवारों समेत इस मेले में वढ़-चढ़कर पहुंचने का न्योता न्योता भी दिया