जालंधर वेस्ट में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को मारी गोली, युवक गंभीर

जालंधर वेस्ट में भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को मारी गोली, युवक गंभीर

commit suicide
जालंधर के जालंधर वेस्ट क्षेत्र में भाजपा के एक पार्षद के रिश्तेदार द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है और बस्ती शेख के उजाला नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।

पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने बताया कि युवक कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।