बूटा मंडी में नशा बेचने को लेकर विवाद, फायरिंग में युवक घायल

बूटा मंडी में नशा बेचने को लेकर विवाद, फायरिंग में युवक की मौत

jalandhar firing case


शहर के बूटा मंडी इलाके में नशा बेचने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में विक्रमजीत सिंह नामक व्यक्ति  गंभीर रूप से घायल हो गया

 भाई सलीम ने बताया कि इलाके में नशा बेचने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, जिसे उस समय समझौते के जरिए सुलझा लिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद नाहर और साहिल सहित चार युवक दोबारा आए और उसके भाई पर गोलियां चला दीं।

परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि इससे पहले भी उनके बेटे के साथ नशा बेचने के मुद्दे को लेकर मारपीट की गई थी और तब आरोपियों ने माफी मांग ली थी। इस बार आरोपियों ने बेटे को घेरकर पीटा और जब वह घर जाकर अपने भाई को घटना के बारे में बता रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फायरिंग देसी कट्टे से की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।