श्री गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा को लेकर जालंधर में 31 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद

श्री गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा को लेकर जालंधर में 31 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद

school college holiday at saturday in jalandhar

जालंधर।
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को जिला जालंधर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 31 जनवरी 2026 को पूरे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

जारी आदेशों के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि, आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों में 31 जनवरी को बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन संबंधित कक्षाओं पर छुट्टी का यह आदेश लागू नहीं होगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।