You are currently viewing गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया

गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया

गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया

विकास मोदगिल | 31 जनवरी (मेरा भारत न्यूज़)
गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा रविदास सभा (रजि.) की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गांव की परिक्रमा करता हुआ पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के दौरान भाई सुखविंदर सिंह ने गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरबाणी के मधुर कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु संगतों द्वारा लंगर और छबीलों की व्यवस्था भी की गई।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जोगिंदर पाल सिंह, सचिव कोशोरी लाल, उप प्रधान सुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरभिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, जनक राज, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, सुच्चा सिंह, रूप लाल, अजीत सिंह, संतोष कुमार, गगनदीप, राजू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगतें उपस्थित रहीं।

नगर कीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र “जय गुरु रविदास” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय बना रहा।