You are currently viewing भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के पास टली बड़ी सुरक्षा घटना, कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद

भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के पास टली बड़ी सुरक्षा घटना, कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद

भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के पास टली बड़ी सुरक्षा घटना, कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के पास एक बड़ी सुरक्षा घटना उस समय टल गई, जब पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक सफेद बोलेरो कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। कार में सवार कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की सतर्कता के चलते किसी भी संभावित अनहोनी को टाल दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान युवकों की कार के शीशे तोड़े गए, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर से भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा प्रस्तावित है और इससे पहले ही जिले में धमकी भरे ई-मेल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे संवेदनशील माहौल में भाजपा नेता के घर के पास हथियारों से लैस संदिग्ध युवकों की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और सतर्कता दोनों बढ़ा दी हैं।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका मकसद क्या था, वे हथियार कहां से लाए थे और क्या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।