You are currently viewing  नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट पर राजा वड़िंग का पलटवार, मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

 नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट पर राजा वड़िंग का पलटवार, मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

 नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट पर राजा वड़िंग का पलटवार, मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने संबंधी ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजा वड़िंग ने न केवल पार्टी में नवजोत कौर सिद्धू की स्थिति पर सवाल उठाए, बल्कि उनकी मानसिक अवस्था को लेकर भी टिप्पणी की।

राजा वड़िंग ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि नवजोत कौर सिद्धू किस इस्तीफे की बात कर रही हैं, जबकि वह पहले ही कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उनके अनुसार, नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से पहले ही निष्कासित (Expelled) किया जा चुका है।

उन्होंने कहा,
“मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें मानसिक उपचार की जरूरत है। जब किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक न हो, तो उसकी बातों पर गुस्सा नहीं किया जाना चाहिए।”

नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कहा था

पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस को कमजोर किया है।

डॉ. सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की हार और गिरावट का कारण चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व को इस स्थिति के बारे में आगाह किया, लेकिन उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया।

नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि वह अब ऐसी किसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन सकतीं, जहां पार्टी के हितों से समझौता किया जा रहा हो। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास राजा वड़िंग से जुड़े कई सबूत हैं, लेकिन अब उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।