You are currently viewing संसद परिसर में सियासी टकराव 🔥

संसद परिसर में सियासी टकराव 🔥

संसद परिसर में सियासी टकराव 🔥

पंजाब डेस्क: संसद के बाहर आज उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक ने संसद परिसर में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी संसद में निलंबित कांग्रेस सांसदों के समर्थन में पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाते हुए बिट्टू से कहा, “My traitor friend”। इस पर बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” बता दिया।

मामला यहीं नहीं रुका। राहुल गांधी ने भी पलटकर जवाब देते हुए कहा, “Don’t worry, you will come back”। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

यह विवाद संसद के बजट सत्र के दौरान हुआ है। मंगलवार को कांग्रेस के 7 और CPI(M) के 1 सांसद को निलंबित किया गया था। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन में स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फाड़कर उछाले थे।

निलंबन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है, जबकि सत्तापक्ष ने कार्रवाई को नियमों के तहत बताया है।

⚡ संसद के बाहर हुई यह झड़प आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज होने के संकेत दे रही है।