Skip to content

पानीपत फायरिंग के बाद रैपर Badshah को मिली जान से मारने की धमकी

पानीपत फायरिंग के बाद रैपर Badshah को मिली जान से मारने की धमकी
ਸਾਂਝਾ ਕਰੋ Facebook X WhatsApp Telegram ਈਮੇਲ
View in ePaper

पानीपत: हरियाणा के Panipat में एक मनी एक्सचेंज सेंटर पर हुई फायरिंग के बाद मशहूर बॉलीवुड रैपर Badshah को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए बादशाह को खुली चेतावनी दी गई है कि अगली बार निशाना उनका क्लब नहीं, बल्कि वे खुद होंगे।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पानीपत के असंध रोड पर स्थित हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के मनी एक्सचेंज सेंटर पर शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं, जो दुकान की खिड़कियों पर लगीं और शीशे टूट गए। घटना के समय अंदर मौजूद कर्मचारी हरीश और प्रीति ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सोशल मीडिया पोस्ट में दी खुली चेतावनी

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक और अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह कार्रवाई हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक “ट्रेलर” है।

पोस्ट के आखिर में रैपर Badshah को निशाना बनाते हुए लिखा गया कि 2024 में उनके क्लब के बाहर हुए धमाके सिर्फ “ट्रेलर” थे और अब सीधे उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है।

पहले भी हो चुका है धमाका

वायरल पोस्ट में Sector 26 Chandigarh के क्लबों के बाहर 2024 में हुए धमाकों का भी जिक्र किया गया है। दावा किया गया कि वह घटना भी चेतावनी थी और अब अगला निशाना खुद बादशाह होंगे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की भी जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।