Skip to content

अमृतसर के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की मौत; दोस्त घायल

अमृतसर के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की मौत; दोस्त घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की मौत; दोस्त घायल

गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर: अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रणजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच का बेटा बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीरथ सिंह अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। बताया जा रहा है कि जब दोनों गुरुद्वारे से बाहर निकले, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग में तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रणजीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद अमृतसर देहाती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर चाटीविंड थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की जानकारी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी बताई जा रही है। फिलहाल, फायरिंग के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।