Skip to content

बस स्टैंड पर पर्स चोरी के शक में महिला को पकड़ा, हंगामे के बीच दूसरी फरार

बस स्टैंड पर पर्स चोरी के शक में महिला को पकड़ा, हंगामे के बीच दूसरी फरार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बस स्टैंड पर पर्स चोरी के शक में महिला को पकड़ा, हंगामे के बीच दूसरी फरार

महिला यात्री ने दिखाई बहादुरी, पर्स में करीब 5 हजार रुपये होने का दावा; पुलिस कार्रवाई को लेकर भी उठे सवाल

बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स चोरी का अहसास होते ही महिला ने कथित तौर पर संदिग्ध महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बीच एक अन्य संदिग्ध महिला मौके से फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अधेड़ उम्र की दो महिला यात्री बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं में से एक पर पर्स चोरी करने का आरोप लगा। पर्स गायब होने का पता चलते ही महिला यात्री ने उसका पीछा किया और बस स्टैंड परिसर में उसे पकड़ लिया।

मौके पर हंगामा बढ़ने के दौरान दूसरी संदिग्ध महिला भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पकड़ी गई महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बाद में लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस बीच पकड़ी गई महिला के भी वहां से निकल जाने की बात सामने आई है।

पर्स में 5 हजार रुपये होने का दावा

महिला यात्रियों के मुताबिक, उनके पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे। हालांकि, दोनों महिलाओं की पहचान और पते की पुष्टि नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़ित महिलाएं बस पकड़कर वहां से चली गईं।

बस स्टैंड पर सक्रिय गिरोहों को लेकर यात्रियों की चिंता

बस स्टैंड पर मौजूद कुछ यात्रियों ने दावा किया कि यहां महिलाओं और पुरुषों के ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो मौका मिलते ही यात्रियों के साथ छीनाझपटी या चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक किसी कर्मचारी के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी कही।

दूसरी ओर, थाना सिटी के मुंशी के अनुसार, थाने में इस घटना के संबंध में कोई फोन कॉल प्राप्त नहीं हुई। फिलहाल संदिग्ध महिलाओं की पहचान, कथित चोरी और पुलिस को सूचना दिए जाने के मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।