Wednesday, 25 November 2026
Politics
अकाली-भाजपा गठबंधन पर शीतल अंगुराल ने जताई खुशी, जालंधर में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अकाली-भाजपा गठबंधन पर शीतल अंगुराल ने जताई खुशी, जालंधर में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जालंधर: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बार फिर गठबंधन होने पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर जालंधर में दोनों पार्टियों के जिला प्रधानों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर खुशी मनाई।
इस दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि कई वर्षों बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का दोबारा साथ आना हिंदू-सिख एकता, आपसी भाईचारे और पंजाब की एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस खुशी के मौके पर उन्हें दोनों पार्टियों के जिला प्रधानों का मुंह मीठा करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके अनुसार, यह गठबंधन पंजाब की तरक्की, शांति, आपसी भाईचारे और उज्ज्वल भविष्य को लेकर नई उम्मीद लेकर आया है।
इस मौके पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और गठबंधन पर खुशी जाहिर की।