ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Wednesday, 11 March 2026

बीएसएफ चौक पर बिजली की तारें गिरने से मची अफरा-तफरी, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

बीएसएफ चौक पर बिजली की तारें गिरने से मची अफरा-तफरी, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

बीएसएफ चौक पर बिजली की तारें गिरने से मची अफरा-तफरी, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

शहर के व्यस्त बीएसएफ चौक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक बिजली की तारें सड़क पर गिर गईं। तारें गिरते ही इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को एक तरफ डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद लोगों को काफी देर तक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीएसएफ चौक पर बिजली का खंभा टूटने के कारण तारें नीचे गिर गईं। तारों में करंट होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरिकेड लगाकर पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी।

फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और तारों को सुरक्षित तरीके से हटाने का काम जारी है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार मौके पर तैनात है और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।