ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Saturday, 28 November 2026

ब्यूटी पार्लर में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, तलवारों से हमला कर पिता की हत्या

ब्यूटी पार्लर में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, तलवारों से हमला कर पिता की हत्या

ब्यूटी पार्लर में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, तलवारों से हमला कर पिता की हत्या

लुधियाना: पंजाब के जगराओं में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के बीच ब्यूटी पार्लर में हुई मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। विवाद के बाद कथित तौर पर एक लड़की ने अपने 5-6 दोस्तों को बुलाकर दूसरी लड़की के घर पर हमला करवा दिया। इस हमले में लड़की के पिता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जगराओं के अगवाड़ लोप्पो इलाके की है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर पहले लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता तेजिंदर सिंह को भी हमलावरों ने निशाना बनाया।

आरोपियों ने तेजिंदर सिंह को घर से खींचकर गली के मोड़ तक ले जाकर उन पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर करीब छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती विवाद दो लड़कियों के बीच ब्यूटी पार्लर में हुई कहासुनी को बताया जा रहा है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।