ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Monday, 02 November 2026

जालंधर हादसे में दिवित ओलक की मौत पर गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों और शहनाज गिल ने परिवार से की मुलाकात

जालंधर हादसे में दिवित ओलक की मौत पर गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों और शहनाज गिल ने परिवार से की मुलाकात

जालंधर हादसे में दिवित ओलक की मौत पर गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों और शहनाज गिल ने परिवार से की मुलाकात

बस स्टैंड फ्लाईओवर हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे की हुई थी मौत, कलाकारों ने परिवार के साथ दुख किया साझा

जालंधर: बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक की मौत से परिवार में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आज पंजाबी फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों और अभिनेत्री शहनाज गिल दिवित ओलक के परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता बीनू ढिल्लों ने कहा कि दिवित की मौत परिवार के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

इस दौरान तीनों कलाकारों ने दिवित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

दिवित ओलक के असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है।