ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Saturday, 07 November 2026

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में दिखा जंगली सांभर, लोगों में मचा हड़कंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में दिखा जंगली सांभर, लोगों में मचा हड़कंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
 

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में दिखा जंगली सांभर, लोगों में मचा हड़कंप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ठंड और धुंध का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच जंगली जानवरों के भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जंगलों से भटककर रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 से सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप के पास एक जंगली सांभर दिखाई दिया।

रिहायशी इलाके में सांभर को देखकर स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने सांभर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांभर को रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि मौसम में बदलाव और प्राकृतिक आवास से भटकने के कारण कई बार जंगली जानवर शहरी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। जालंधर में भी पहले अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवर देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

वन विभाग से सतर्कता की अपील

रिहायशी इलाके में जंगली सांभर की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की सतर्कता जरूरी है। लोगों से अपील है कि ऐसे जानवरों को देखकर उनके करीब न जाएं, उन्हें घेरने या भगाने की कोशिश न करें और न ही पत्थर मारें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि जानवर को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया जा सके।

Mera Bharat News | जालंधर