ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Sunday, 01 November 2026

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत
 

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे पांच युवक, विदित ओलक और आरव तलवाड़ ने मौके पर तोड़ा दम; दोनों की उम्र 18-19 साल बताई जा रही है।

जालंधर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। दोस्त की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे पांच युवकों की कार पुलिस लाइन के नजदीक फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड म्यूजिक कंपनी के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है।

बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ फॉक्सवैगन कार में सवार होकर जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहे थे। कार बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस लाइन के नजदीक फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे।

सफाई के लिए फ्लाईओवर पर खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे और कूड़ा एकत्र करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

तड़के 3 बजे पुलिस को मिली सूचना

हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब 3 बजे थाना बारादरी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी के अनुसार, कार में पांच युवक सवार थे। हादसे के बाद पता चला कि उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों शव परिवारों को सौंप दिए गए।

Mera Bharat News | Jalandhar