Thursday, 05 November 2026
Business
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक दिन में हजारों रुपये महंगा हुआ सोना
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक दिन में हजारों रुपये महंगा हुआ सोना
जालंधर: पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार दोनों कीमती धातुओं के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार के 1,43,000 रुपये से बढ़कर 1,48,500 रुपये पर पहुंच गई।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी 1,32,990 रुपये से बढ़कर 1,38,110 रुपये हो गया। चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। बुधवार को 1,85,900 रुपये प्रति किलो बिक रही चांदी गुरुवार को बढ़कर 1,96,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
इस तरह एक ही दिन में 24 कैरेट सोना 5,500 रुपये, 22 कैरेट सोना 5,120 रुपये और चांदी 10,100 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। कीमतों में अचानक आई इस तेजी से सराफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है।