Thursday, 26 November 2026
Crime
सेंट्रल जेल में बंद हवालाती को भाई ने मुलाकात के दौरान दिया नशीला पदार्थ, 45 ग्राम बरामद; दोनों पर केस दर्ज
सेंट्रल जेल में बंद हवालाती को भाई ने मुलाकात के दौरान दिया नशीला पदार्थ, 45 ग्राम बरामद; दोनों पर केस दर्ज
जालंधर: सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती से मुलाकात करने आए उसके भाई पर नशीला पदार्थ देने का आरोप लगा है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने हवालाती और उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जेल में बंद हवालाती शमशेर सिंह की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 ग्राम क्रीम रंग का संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। मामले की जांच के दौरान हवालाती ने कथित तौर पर बताया कि उसका भाई उससे मुलाकात करने आया था और इसी दौरान उसे प्रतिबंधित पदार्थ देकर गया था।
इस संबंध में सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ जेल के भीतर किस प्रकार पहुंचा और इसमें अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है।