Thursday, 19 November 2026
World
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर में 21 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर में 21 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर को जालंधर शहर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्कूल-कॉलेजों के स्टाफ के लिए छुट्टी संबंधी अहम घोषणा की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी की ओर से शहर में विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी घोषित की है। इस घोषणा के तहत विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों के स्टाफ को भी राहत मिलेगी।
प्रशासन के इस फैसले का उद्देश्य नगर कीर्तन के दौरान यातायात व्यवस्था और धार्मिक आयोजन को सुचारू बनाए रखना है।