ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Monday, 02 November 2026

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने सो रही पत्नी पर डाला एसिड

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने सो रही पत्नी पर डाला एसिड

चेन्नई में रिश्ते शर्मसार: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने सो रही पत्नी पर डाला एसिड

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी, पत्नी के विरोध से गुस्से में खोया आपा; पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर क्लीनिंग एसिड डालकर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया और उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कुप्पाराव (40) मंगलवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी जयालक्ष्मी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि पत्नी ने उसके शराब पीकर आने पर नाराजगी जताई और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया।

पत्नी की बातों से नाराज होकर आरोपी अपना आपा खो बैठा। आरोप है कि वह गुस्से में बाथरूम गया और वहां रखा क्लीनिंग एसिड उठा लाया। इसके बाद उसने सो रही पत्नी पर एसिड डाल दिया।

चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी, अस्पताल में कराया भर्ती

एसिड पड़ते ही महिला दर्द से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, इस्तेमाल किया गया पदार्थ क्लीनिंग एसिड था, जिसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। इसी कारण महिला को गंभीर नुकसान होने से बचाव हो गया।

घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।