ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Saturday, 21 November 2026

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह पहुंचे पंजाब, अदालत ने दी 3 घंटे की पैरोल

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह पहुंचे पंजाब, अदालत ने दी 3 घंटे की पैरोल

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह पहुंचे पंजाब, अदालत ने दी 3 घंटे की पैरोल

अमृतसर: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पंजाब पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम उन्हें विमान के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट लेकर पहुंची, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार की ओर से उन्हें अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग की गई थी। इस पर अदालत ने उन्हें तीन घंटे की पैरोल मंजूर की है।

अदालत के आदेशानुसार, अमृतपाल सिंह आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहेंगे और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए ही उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे।