जालंधर, 13 मार्च :
जिले के विभिन्न ब्लॉकों के स्व-सहायता समूहों को सम्मानित करने के लिए पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला उद्यमी सम्मान-2026 ‘आपना कारोबार आपनी पहचान’ के अंतर्गत स्थानीय रेड क्रॉस भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान जिले के 11 ब्लॉकों के स्व-सहायता समूहों की 100 महिला उद्यमियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी, सहायक कमिश्नर मुकुलिन आर, हलका इंचार्ज जालंधर कैंट राजविंदर कौर थियाड़ा, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल के अलावा कृष्णा भगत, शोभा भगत, हरमिंदर कौर, आशा समराए, एडवोकेट सिमरनजीत कौर रंधावा, संगीता कपूर, सुलेखा शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।